Search

 
 
 

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर कालीपूजा की तैयारी शुरु, महाप्रसाद 26 को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री सह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर इस वर्ष भी काली पूजा के अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा. ज्ञात हो कि हर वर्ष अर्जुन मुंडा काली पूजा के शुभ अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन करते है. जिसमें पूरे झारखंड से लोग शामिल होते है एवं पूरे भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण करते है. इस आयोजन में अर्जुन मुंडा सपरिवार सभी का स्वागत करते है एवं अपनें हाथों से प्रसाद परोसते है.यही कारण है कि इस आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक,प्रशासनिक, कॉर्पोरेट हस्तियों के साथ साथ आम लोग भी पूरी शिद्दत के साथ शिरकत करते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-district-administration-launched-the-google-app-read-along-which-is-helpful-in-studies-for-young-children/">जमशेदपुर

: छोटे बच्चों के लिए पढ़ाई में मददगार गुगल एप “रीड अलांग” जिला प्रशासन ने किया लांच

दो वर्ष बाद हो रहा आयोजन

कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष के बाद इसबार पुनः कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. आगामी 26 अक्टूबर को पूजा के उपरांत महाप्रसाद का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम की सफलता हेतु आज एक बैठक का आयोजन घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पर किया गया. जिसमें कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई एवं दो वर्षों बाद हो रहे इस आयोजन को सफलता पूर्वक आयोजित करने हेतु व्यापक विचार विमर्श किया गया. बैठक में  निमंत्रण पत्र के वितरण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-certificate-case-on-two-former-chiefs-of-bagbera-in-handpump-pipe-embezzlement-case/">जमशेदपुर

: हैंडपंप के पाइप गबन मामले में बागबेड़ा की दो पूर्व मुखिया पर सर्टिफिकेट केस

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, राजकुमार श्रीवास्तव, सरोज महापात्र, अनिल कुमार सिंह,  अनिल मोदी, जितेंद्र राय,शिव कुमार, हलधर नारायण साह, गणेश सोलंकी, चंडी चरण साव, करण सिंह, रतन महतो, सतीश सिंह, रामनाथ सिंह, दीपक पाल, ज्योति पांडेय, आशीष पाल, हरदीप सिंह, नीरज शर्मा, संजय गोराई समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-assurance-committee-of-vis-expressed-displeasure-over-not-taking-action-in-pending-cases-for-years/">जमशेदपुर

: वर्षों से लंबित मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर विस की आश्वासन समिति ने जतायी नराजगी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही