Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सीजीपीसी अध्यक्ष भगवान सिंह ने समूह संगत से फतेह मार्च में शामिल होने की अपील की. 7 मई को खालसा फतेह मार्च के सफल आयोजन को लेकर सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में शुक्रवार को फतेह मार्च में शामिल होने वाले जत्थेबंदियों की सूची जारी की गई. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने जमशेदपुर की संगत से सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वीं शताब्दी एवं अकाली फूला सिंह की 200वीं शताब्दी को समर्पित 7 मई (रविवार) को टिनप्लेट गुरुद्वारा से शाम 4:00 बजे निकलने वाले खालसा फतेह मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-upset-due-to-announcement-of-post-graduate-third-semester-exam-date-in-kolhan-university/">चाईबासा
: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित होने से विद्यार्थी परेशान
: वन सुरक्षा जागरूकता रथ को विधायक ने किया रवाना
: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित होने से विद्यार्थी परेशान
फतेह मार्च में अनुशासन का पालन करें जत्था के सदस्य
भगवान सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार गुरदीप सिंह पप्पू, गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी की उपस्थिति में फतेह मार्च में शामिल होने वाले जत्थों की सूची भी जारी की गई. जिसके तहत फतेह मार्च में सबसे आगे गतका पार्टी चलेगी जबकि क्रमशः निशान साहिब, घुड़सवार, दस्तार सिखलाई, गुरमुखी सिखलाई, बाइक (जोड़ी राइडर), निहंग सिंह जत्थेबंदी, सीजीपीसी सदस्य, पुष्पवर्षा, श्री पालकी साहिब, साध संगत, स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, बाइक (संगत) व कार (संगत) सूची अनुसार चलेंगे. भगवान सिंह, इंदरजीत सिंह और शैलेन्द्र सिंह ने संगत और शामिल होने वाले जत्थों के सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि इस दौरान शालीनता दिखाते हए अनुशासन का पालन कर फतेह मार्च को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-flagged-off-forest-protection-awareness-chariot/">घाटशिला: वन सुरक्षा जागरूकता रथ को विधायक ने किया रवाना
Leave a Comment