Search

 
 
 

जमशेदपुर : अपनी क्षमता की पहचान कर तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी : एसएसपी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी क्षमता की पहचान कर सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी. उक्त बातें वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार ने चैंबर द्वारा आयोजित विद्यार्थियों की मार्गदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि स्मार्ट फोन से दूरी बना कर रखें ताकि पढ़ाई के दौरान दिमाग दूसरी ओर न भटके. कुमार ने कहा कि लगातार तीन घंटे तक बैठने की आदत डाले. ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह स्ट्रेस नहीं आएगा. उन्होंने कहा अपना लक्ष्य स्वयं तय करें और उसके अनुरूप तैयारी करें. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-zip-president-lakshmi-suren-inaugurated-the-new-bazar-haat-in-lipunga-village/">नोवामुंडी

: लिपुंगा गांव में नया बाजार हाट का जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने किया उद्घाटन

अपने बच्चे को करियर चुनने की आजादी दें अभिभावक

उन्होंने कहा कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार अपना करियर चुने. अंक के चक्कर में पड़ने से ज्यादा जरूरी विषयों को समझना है. वहीं कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों पर करियर थोपने के बजाय बच्चे की क्षमता एवं उसकी रुचि के अनुसार करियर चुनने की आजादी देना जरूरी है. वो अपनी रुचि वाले क्षेत्र में बेहतर कर सकता है. कार्यक्रम का संचालन महासचिव मानव केडिया व स्वागत भाषण अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने दिया. इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही