Search

जमशेदपुर : पूजा स्थल का अतिक्रमण कर बेचने की तैयारी, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी निर्मल बस्ती टीओपी के पास दुर्गा पूजा मैदान का अतिक्रमण करने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों ने बांस से घेर दिया गया है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर निर्मलनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है. अब मैदान को अतिक्रमण करने के लिए असामाजिक तत्वो द्वारा बांस से घेर दिया गया है. भू माफिया उक्त जमीन को कब्जा कर बेचने की फिराक में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-kerala-samajam-learned-about-law-and-order-and-security/">जमशेदपुर

: केरला समाजम के छात्रों ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा को जाना

पूजा कमेटी डीसी को सौंपेगी ज्ञापन

इधर, इसके विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों ने घंटों तक बवाल काटा. घटना की सूचना मिलते ही भाजयुमो नेता अभिषेक डे के नेतृत्व में निर्मलनगर बस्तीवासी संघ ने एक बैठक की. इसके उपरांत सोनारी थाना जाकर ज्ञापन दिया गया. अभिषेक डे की उपस्थिति में व समिति के अध्यक्ष नरेश बागती की अध्यक्षता में यह तय हुआ कि आगामी सोमवार को उपायुक्त से मिलकर पूजा कमेटी अपना ज्ञापन सौंपेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp