Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शब्बीर हत्याकांड में आरोपियों को जेल भेजने के बाद दबाव बढ़ा

Jamshedpur (Ashok Kumar) : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में 13 जनवरी की रात 10 बजे गोली मारकर की गयी मो. शब्बीर की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को तीन दिनों के बाद जेल भेजा था. आरोपियों को जेल भेजने के बाद आरोपी के परिवार के लोग उन्हें निर्दोष बताते हुये छोड़ने की मांग कर रहे हैं. शुक्रवार को आरोपी बबलु नौशाद और सद्दाम के परिवार के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे हुये थे और ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abortion-of-a-minor-was-done-4-times-on-the-pretext-of-marriage/">जमशेदपुर

: शादी का झांसा देकर नाबालिग का 4 बार करवाया गर्भपात

निष्पक्ष जांच करे पुलिस

पूरे मामले में परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करती है तो पता चल जायेगा कि घटना में ये दोनों शामिल नहीं थे. साथ ही पुलिस से मोबाइल का लोकेशन भी निकालने की मांग की गयी है जिस दिन पुलिस आरोपियों को जेल भेज रही थी, उस दिन भी परिवार के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस की गाड़ी का घेराव कर दिया था. साथ ही कहा था कि नौशाद और सद्दाम बेगुनाह है. बाद में मामले में सिटी एसपी के विजय शंकर ने हस्तक्षेप कर शांत कराया था.

क्या था मामला

मो. शब्बीर की 13 जनवरी की रात 10 बजे कुली रोड पर गोली मारी गयी थी. उसे चार गोलियां लगी थी. गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती करवाया गया था. यहां पर डॉक्टरों ने पहले दिन ही बता दिया था कि उसे बचाना मुश्किल है. इसके बाद दूसरे दिन परिवार के लोग उसे लेकर कोलकाता के एक अस्पताल में चले गये थे. वहां पर ठीक तीसरे दिन शब्बीर ने दम तोड़ दिया था. घटना के बाद पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद और 3-4 अज्ञात के खिलाफ मो. शब्बीर के बयान पर ही मामला दर्ज किया था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-pickup-van-went-uncontrolled-and-entered-the-field-due-to-tire-burst/">बहरागोड़ा

 : टायर फटने से पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खेत में घुसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही