Search

जमशेदपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएसई को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): शिक्षक शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा. इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मांग पत्र के माध्यम से वर्ष 94 में नियुक्त शिक्षकों के लिए एक संवर्ग के कनीय शिक्षक का वेतन वरीय से अधिक होने के आलोक में समतुल्य वेतन का निर्धारण करने, वर्ष 2006 में नियुक्त कुछ शिक्षकों का 12 वर्ष के बाद ग्रेड-1 से ग्रेड-2 में वेतन निर्धारण करने, मध्य विद्यालय खेरुआ, पटमदा एवं मध्य विद्यालय हुरलुंग, जमशेदपुर में छात्रों की संख्या को देखते हुए अविलंब ऐसे विद्यालय में शिक्षकों का प्रतिनियोजन करने और अनिवार्य स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके शिक्षक गजेंद्र नाथ मिश्रा का सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली सारी राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ulidih-police-arrested-four-members-of-bike-thief-gang/">जमशेदपुर

: उलीडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार
संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र कर्ण, रमाकांत शुक्ला, ज्ञानरंजन, बबन ओझा, अनिल बिहारी, बबन सिंह, सुधीर चंद्र मुर्मू,चंद्र बदन सिंह, बृजेश कुमार, विनोद कुमार राणा, शत्रुघ्न सिंह आदि शिक्षक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp