Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन समेत चक्रधरपुर रेल डिवीजन को प्रधानमंत्री ने दी सौगात

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेल डिवीजन के 11 स्टेशन में विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास किया. इसे लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट में भी उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल, रेस्टोरेंट ऑन व्हील, खड़गपुर-आदित्यपुर थर्ड लाइन में नीमपुरा-खड़गपुर के बीच बनी लाइन का शुभारंभ किया गया वहीं सीनी में बने जनऔषधि केन्द्र, रायरंगपुर, राजगंगपुर, बिरराजपुर, झारसुगुड़ा, चाईबासा और चक्रधरपुर में वन स्टॉल वन प्रोडक्ट स्टॉल का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : 80">https://lagatar.in/annual-examination-of-class-9th-and-11th-started-in-80-cm-excellent-schools/">80

सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू
कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल डिवीजन के एडीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत रेलवे के कई पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद थे. मौके पर मौजूद सिनियर डीसीएम गजराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे राष्ट्र में रेलवे को कई सारी सौगात दी है. चक्रधरपुर रेल डिविजन में 11 स्टेशनों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिस स्थान में लोकल प्रोडक्ट को काफी कम कीमत तक स्टॉल उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे लोकल सामान को बढ़ावा दिया जाएगा. यह एक अच्छी पहल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही