Search

 
 
 

जमशेदपुर : 696 लाभुकों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए गए प्रधानमंत्री आवास

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसानगर में बन रहे आवासों का आवंटन बुधवार को लॉटरी के माध्यम से किया गया. 9532 आवास में तीसरे चरण में 696 लाभुकों को किफायती आवास आवंटित किए गए हैं. हालांकि आवास का निर्माण अभी चल रहा है. आवंटन के संबंध में जानकारी देते हुए जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 अन्तर्गत बिरसानगर में जी+8 भवन का निर्माण कराया जा रहा है. जिसमें 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है. तीसरे चरण में 696 सक्षम लाभार्थियों को लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किए गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brainstorming-on-artificial-intelligence-and-internet-of-things-at-rvs-engineering-college/">जमशेदपुर

: आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर हुआ मंथन

दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों को ग्राउंड फ्लोर आवंटित

इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से रैंडमाइजेशन के माध्यम से लॉटरी निकाली गई. उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको को भूतल में 65 तथा समान्य वर्ग के 631 लाभुकों को प्रथम से छठा तल्ला में आवास आवंटित हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक, प्रतिनिधि, डीआरडीए निदेशक सौरभ सिंहा , एडीसी, एडीएम, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जेएनएसी के नगर प्रबंधक, प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के विशेषज्ञ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beginning-of-new-session-in-bmp-adarsh-high-school-with-poojan-havan/">जमशेदपुर

: पूजन-हवन के साथ बीएमपी आदर्श उच्च विद्यालय में नये सत्र की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही