Search

 
 
 

जमशेदपुर : लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्राइमर चैलेंज व एबीएमपी स्कूल टीम रही विजयी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स खेल विभाग की ओर से आयोजित पुरुषों के लिए इंटर डिविजन और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के नौवें दिन बुधवार को दो मैच खेला गया. टेल्को सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट के पहला मैच प्राइम चैलेंजर और ट्रांस एक्सल के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. लेकिन अंतत: प्राइमर चैलेंज टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर 1-0 से मैच जीत लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advertisement-for-direct-recruitment-on-284-posts-of-chowkidar-cancelled-advertisement-will-come-out-again/">जमशेदपुर

: चौकीदार के 284 पदों पर निकली सीधी भर्ती का विज्ञापन रद्द, दोबारा निकलेगा विज्ञापन

एबीएमपी स्कूल की टीम ने जीता मैच

वही दूसरा मैच शिक्षा निकेतन स्कूल और एबीएमपी स्कूल के बीच खेला गया. जिसमें एबीएमपी स्कूल की टीम ने शुरू से बढ़त बनाए रखी. सेकंड हाफ में शिक्षा निकेतन स्कूल की टीम ने गोल करके मैच को बराबर पर पहुंचाया, लेकिन एबीएमपी स्कूल की टीम ने मैच के समाप्त होने से पांच मिनट पहले गोल कर मैच को 2-1 से जीत लिया. यह लीग टूर्नामेंट 5 जुलाई तक चलेगा. जिसमें प्रतिदिन दो मैच खेले जा रहे है. इस अवसर पर टाटा मोटर्स खेल विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही