Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिउतिया के दिन डूबे प्रिंस का शव बरामद

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी स्वर्णरेखा नदी में तीन दिन पूर्व डूबे प्रिंस कुमार (16) का शव मानगो के गौड़ बस्ती घाट से बरामद कर लिया गया है. शव को खोजने में टिस्को के गोताखोरों ने सफलता पायी है. मंगलवार को दोमुहानी से खोजते हुये वे मानगो गौड़ बस्ती घाट पर पहुंचे थे. प्रिंस के शव को खोजने के लिये पांच गोताखोरों की टीम को लगाया गया था. शव बरामद होते ही पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-childrens-gang-was-perpetrating-theft-incidents-in-sidgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में बच्चों का गिरोह दे रहा था चोरी की घटनाओं को अंजाम

जिउतिया पर मां के साथ घाट पर पहुंचा था प्रिंस

प्रिंस के बारे में बताया गया कि वह जिउतिया के दिन अपनी मां प्रमिला देवी के साथ दो-मुहानी घाट पर पहुंचा था. घटना के दिन वह भी स्नान करने के लिये नदी में उतर गया था. उस दिन नदी में धार तेज थी. इसी में वह बह गया था. घटना के दिन भी प्रिंस की खोज-बीन की गयी थी. तीन दिनों से गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे. वहीं शव बरामद होने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-including-steel-express-canceled-due-to-rail-chakka-jam-passenger-lightheaded/">जमशेदपुर

: रेल चक्का जाम से स्टील एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, यात्री हलकान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही