Search

 
 
 

जमशेदपुर : मन का मिलन पखवाड़ा का प्रधान जिला जज ने की शुरुआत

 
Jamshedpur (Sanjay Kumar Tiwary) : डीएलएसए पूर्वी सिंहभूम में सोमवार को मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इस अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने सोमवार को मोबाईल जागरूकता वैन को न्यायालय परिसर से रवाना किया. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मन का मिलन पखवाड़ा के तहत डीएलएसए में आकर मध्यस्थता के माध्यम से अपने लंबित मामलों का निष्पादन करा सकते हैं. इससे समय, पैसा तो बचेगा ही साथ ही आपसी संबंध भी बने रहेंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-complaint-filed-against-6-others-including-musabani-police-station-in-charge/">घाटशिला

: मुसाबनी थाना प्रभारी समेत अन्य 6 के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक

वहीं डालसा सचिव नितीश निलेश सांगा ने कहा कि पूरे जिले में सोमवार से लगातार 14 जून 2023 तक मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा. इस अवधि में डालसा कार्यालय के फ्रंट ऑफिस, जिले के सभी लीगल एड क्लीनिक में मध्यस्थता के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक विवादों का समझौता द्वारा सुलझा कर कोर्ट में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके. उन्होंने कहा कि मोबाईल वैन द्वारा भी जगह जगह पर सघन रूप से जागरुकता अभियान चलाकर पीड़ित व जरूरतमंद लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-memorandum-submitted-to-bdo-regarding-journalist-security-act/">नावाडीह

: पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

मन का मिलन पखवाड़ा का लाभ उठाने की अपील

सोमबर को मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रथम दिन न्याय सदन भवन, फ्रंट ऑफिस, मिडिएशन हॉल, रिसेपशन, व्यवहार न्यायालय परिसर आदि जगहों में लोगों के बीच पंपलेट बाटकर मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी गई और मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से बताया गया. लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिएटर, लीगल कौंसिल मेंबर, पैनल लॉयर्स, पीएलवी तथा पुलिस अधिकारी सार्थक सहयोग कर रहे हैं. यह पखवाड़ा कार्यक्रम घाटशिला अनुमंडल कोर्ट सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही