Search

 
 
 

जमशेदपुर: इलेक्ट्रिक लोको शेड पहुंचे प्रधान विद्युत अभियंता

 
Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान विद्युत अभियंता अशफाक खान गुरुवार को टाटानगर पहुंचे. यहां पर वे सबसे पहले लोको में स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में पहुंचे. इसके बाद इलेक्ट्रिक लोगों ट्रेनिंग स्कूल और टीआरआरसी में भी गये. सभी जगहों पर उन्होंने वहां का काम-काज देखा और स्थल का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय रेल अधिकारी भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-why-did-netaji-reach-the-police-station-on-the-second-day-a-case-of-theft-of-10-lakh-jewelry-from-the-parlor/">जमशेदपुर:

नेताजी दूसरे दिन थाने लेकर क्यों पहुंचे पार्लर से 10 लाख के जेवर चोरी का मामला

मेंस कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांगपत्र

प्रधान विद्युत अभियंता के आगमन की सूचना पर मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को इलेक्ट्रिक लोको शेड में ही अशफाक खान से मिला और छह सूत्री मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेंस कांग्रेस के महासचिव शशि मिश्रा ने किया. मांगों में मेंस कांग्रेस ने टाटानगर सहित मंडल के अन्य बड़े-बड़े सेटलमेंट में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार लाने, लोको पायलट पैसेंजर के प्रमोशन से पहले इलेक्ट्रिक और डीजल के मार्जिंग का भी मुद्दा उठाया है.

अशफाक खान ने कहा जायजा है मांगें

अशफाक खान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें जायजा है. पहल की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से रनिंग शाखा के सचिव आरके पांडे, प्रमोद कुमार, बीएन त्रिपाठी, अनिल चौधरी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-school-children-are-forcibly-dumped-in-autos-administration-careless/">देवघर

: जबरन ऑटो में ठूसे जाते हैं स्कूली बच्चे, प्रशासन लापरवाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही