Search

 
 
 

जमशेदपुर : अमर ज्योति स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लिली को किया गया सम्मानित

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : अमर ज्योति स्कूल में जैक बोर्ड में अच्छा रिजल्ट प्रदर्शित किया है. जैक बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट आया है. 102 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इसमें से 12 छात्र के 90% से अधिक अंक आए हैं. 88 छात्रों के 60% से 90% के बीच अंक आए हैं. सिर्फ 2 स्टूडेंट सेकंड डिवीजन पास हुए हैं. इसे लेकर हुमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मंगलवार को अमर ज्योति स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लिली थॉमस को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bjp-saranda-mandal-distributed-sweets-after-tribal-woman-draupadi-murmu-became-the-president/">नोवामुंडी

: आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा सारंडा मंडल ने मिठाइयां बांटी

पूर्व मंत्री मृगेंद्र प्रताप सिंह ने दिलाई थी मान्यता

मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने बताया कि प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री मृगेंद्र प्रताप सिंह ने अमर ज्योति स्कूल को जैक बोर्ड की मान्यता दिलाई थी. तभी से यह स्कूल परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन करता आ रहा है. उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के आसिफ अख्तर, बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर मतीन उल हक अंसारी, रिटायर मास्टर खुर्शीद खान, मोइनुद्दीन अंसारी, हाजी मोहम्मद अय्यूब अली, शाहिद परवेज आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही