Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हिंदुस्तान मित्र मंडल के प्राचार्य पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत हिंदुस्तान मित्र मंडल मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल छगन चौधरी समेत अन्य पर सिदगोड़ा सुखिया रोड निवासी विभा कुमारी ने जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है. विभा ने इस संबंध में शनिवार को सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत की है. विभा ने शिकायत में बताया कि उनके पति शिवनाथ यादव प्रशासनिक विभाग में कार्यरत है जो कि शहर से बाहर रहते है. वे अपने तीन बच्चों के साथ यहां रहती है. सुखिया रोड पर उनके पति के नाम से एक घर है जिसे उन्होंने अपने चाचा ससुर को रहने के लिए दिया था. अब बस्ती में रहने वाले छगन चौधरी, सुर्यनाथ यादव, चंदन, सौभाकांत,कंचन देवी, छोटू चौधरी और कुछ लोग जो उत्तर प्रदेश से आए है सभी ने मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया. विरोध करने पर उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए बदसलुकी की गई. विभा ने शिकायत में जमीन को मुक्त कराने की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-action-against-buildings-using-basement-commercially-ladder-broken/">जमशेदपुर

: बेसमेंट का व्यवसायिक उपयोग कर रहे भवनों के खिलाफ जेएनएसी की कार्रवाई, तोड़ा सीढ़ी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही