Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके झा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में करेंगे शिरकत

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य और मैथिली हिंदी के जानेमाने साहित्यकार डॉ अशोक कुमार झा ``अविचल`` भोपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव ``उन्मेष`` में शिरकत करेंगे. इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव का आयोजन साहित्य अकादमी नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है. डॉ झा को पैनल डिस्कशन के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसमें उनके साथ देश के बड़े बड़े साहित्यकार हिस्सा लेंगे. इसे भी पढ़ें : मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-not-being-allowed-to-speak-in-rajya-sabha-being-threatened-asked-for-an-appointment-with-the-president/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने कहा, राज्यसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा, धमकाया जा रहा है, राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा
डॉ झा "राष्ट्रीय आंदोलन में पुस्तकों की भूमिका" विषय पर अपनी बात रखेंगे. इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आमंत्रित 300 से अधिक साहित्यकार हिस्सा ले रहे हैं. उल्लेखनीय है कि डॉ झा की दो दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. साथ ही वह साहित्य अकादमी के पूर्वी क्षेत्र के संयोजक के साथ-साथ जनरल काउंसिल और एक्सक्यूटिव बोर्ड के मेंबर भी रह चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही