Search

 
 
 

जमशेदपुर : निजी क्षेत्र में नियोजन में स्थानीय उम्मीदवारों को मिले प्राथमिकता – विधानसभा समिति

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त विजया जाधव, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, एस.ओ जेएनएसी संजय कुमार, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, डीटीओ दिनेश रंजन, डीपीओ अरूण द्विवेदी, ईओ मानगो नगर निगम सुरेश यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, नियोजन पदाधिकारी बम बैजू, अजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक में समिति के सभापति एवं सदस्य ने निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 के तहत अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी उपायुक्त से प्राप्त की. इस क्रम में उन्हें बताया गया कि झारखंड नियोजन पोर्टल पर अबतक 707 निजी कंपनियों ने निबंधन किया है, शेष प्रक्रिया में है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-riot-accused-aftab-siddiqui-came-out-of-jail-welcomed/">जमशेदपुर

: जेल से बाहर आए मानगो दंगा के आरोपी आफताब सिद्दिकी, हुआ स्वागत

कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ समिति ने की बैठक 

विधानसभा की समिति ने पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) एवं बड़े निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की. उनके यहां कितनी आउट सोर्सिंग कंपनी है, कितने ऐसे कर्मचारी कार्यरत है, कितनों ने पोर्टल पर निबंधन करवाया है आदि की जानकारी ली. उन्हें झारखंड राज्य निजी क्षेत्र स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 के संबंध में बताया. कहा कि सभी प्रिंसिपल नियोक्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके यहां कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कंपनियां अपना निबंधन झारखंड नियोजन पोर्टल पर हर हाल में करायें, साथ ही कर्मियों का विवरण पोर्टल पर इंट्री करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gurdial-singh-wants-to-usurp-gurudwara-by-dividing-two-brothers-tara/">जमशेदपुर

: दो भाइयों के बीच फूट डाल गुरुद्वारा में कब्जा करना चाहता है गुरदयाल सिंह : तारा  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही