Search

 
 
 

जमशेदपुर : औद्योगिक विकास में समस्याएं नहीं बनेंगी बाधक, जल्द होगा समाधान- उद्योग सचिव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोल्हान क्षेत्र में औद्योगिक विकास में जन समस्याएं बाधक नहीं बनेंगी. सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा. उक्त आश्वासन गुरूवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभागार में झारखंड के उद्योग सचिव जितेन्द्र सिंह न दिया. वे चैंबर से जुड़े उद्यमियों के साथ औद्योगिक विकास पर परिचर्चा कर रहे थे. मौके पर टीएसयूआईएसलएल (पूर्व में जुस्को) के प्रबंध निदेषक रितुराज सिन्हा, प्रणव कुमार पॉल, संयुक्त निदेषक, उद्योग झारखण्ड सरकार, जेबीवीएनएल जमषेदपुर के महाप्रबंधक, जेबीवीएनएल चाईबासा के उप-महाप्रबंधक, उप-श्रमायुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, विद्युत अधीक्षक अभियंता, विद्युत अभियंता भी समेत अन्य उपस्थित थे. उद्योग सचिव ने कहा कि उद्योग विभाग इंटरवेंशन पॉलिसी के माध्यम से लगातार उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होता रहता है और इसे दूर करने की हमारी कोशिश करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fruit-and-flower-plants-planted-in-mataji-ashram-hata/">जमशेदपुर

: माताजी आश्रम हाता में रोपे गए फल व फूल के पौधे

संगल बिंडो सिस्टम से 88 हजार समस्याओं का हुआ निदान

सिंगल विन्डो के माध्यम सरकार के पास एक लाख से अधिक आवेदन आये उनमें से लगभग 88 हजार आवेदनों को पास किया गया. पिछले सौ वर्षों के दौरान नेचुरल रिर्सोसेस के कारण जमशेदपुर इंडस्ट्रीयल हब गया है.  झारखण्ड सरकार के द्वारा वर्ष 2015 में फूड पॉलिसी लाई गई इससे इस क्षेत्र में उद्योग धंधे राज्य में स्थापित हुए। उसी तरह वर्ष 2016 में नई टेक्सटाईल पॉलिसी लाई गई. जिसके तहत कपड़ों का निर्माण झारखण्ड में होने लगा. जो यहां से यूरोपियन देशों को एक्सपोर्ट हो रहा है. अभी इलेक्ट्रीकल वेहिकल पॉलिसी लाई गई है. झारखण्ड सरकार द्वारा नई एमएसएमई डेवलपमेंट पॉलिसी लाई गई है. जिसके तहत नये एमएसएमई ईकाई को तीन वर्षों तक निबंधन कराने से छूट दी जायेगी. औद्योगिक विकास हेतु सरकार द्वारा फार्मास्यूटिकल पॉलिसी लाई गई है. उन्होंने कहा टाटा मोटर्स एवं रेलवे के साथ इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के लिये स्थानीय उद्योगों को प्राथमिकता दे इसके लिये चैम्बर को उनसे वार्ता करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-administrator-inspected-the-project-operated-under-amrit-yojana/">आदित्यपुर

: अमृत योजना के तहत संचालित प्रोजेक्ट का प्रशासक ने किया निरिक्षण

बिजली वितरण का एप्रूवल की प्रक्रिया आसान हो- रितूराज

इस अवसर पर उपस्थित टाटा स्टील यू.आई.एस.एल. (जुस्को) के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने कहा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को बिजली वितरण के दौरान झारखण्ड सरकार से एप्रूवल लेने काफी परेषानियों का सामना करना पड़ता है. जिससे सभी उद्योगों को बिजली देना संभव नहीं हो पा रहा है. एप्रूवल लेने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाय.इस अवसर पर एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी किये जाने वाले सीटीई जो पांच साल के लिये जारी किया जाता है. उसे छः महीने या एक साल के लिये ही नवीकरण किया जाता है जो कि गलत है. इसे पांच साल के लिये रेनेवल किया जाना चाहिए.  स्ट्रीट लाईट के मद में जियाडा द्वारा लिया जाने वाला वार्षिक शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए इसे सरकार द्वारा स्वयं से लगाया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-celebrated-the-birth-anniversary-of-jansangh-founder-shyama-prasad-in-baridih/">जमशेदपुर

: भाजमो ने बारीडीह में मनायी जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद की जयंती

परिचर्चा में यह उद्यमी थे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, पवन शर्मा, मनोज गोयल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, श्रवण देबुका, पवन नरेडी, सीए जगदीश खंडेलवाल, रमेश सोंथालिया, आनंद चौधरी, सुनील वर्मा, बिमल मुरारका, आशुतोष कुमार, संजय गोयल, पीयूष गोयल, संजय मिश्रा, दीपक दोकानिया, प्रवीण गुटगुटिया, विनोद कुमार शर्मा, महेन्द्र मूनका, अभिषेक कांवटिया, सौरभ दास, राजीव झुनझुनवाला, नितेष राजगढ़िया, मनीष अगीवाल, विकास अग्रवाल, डा0 ओपी आनंद, श्याम शर्मा, यूएन शुक्ला, यूएन शुक्ला, अभिषेक नरेडी, श्याम शर्मा, संजय साह, संजय साह, अभिजीत बनर्जी, गौरव सिंघल, अरूण गोयल, नरेन्द्र श्राफ के अलावा काफी संख्या में उद्यमीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-and-tata-steel-uisl-jointly-cleaned-half-a-dozen-drains-of-the-city/">जमशेदपुर

: जेएनएसी व टाटा स्टील यूआईएसएल ने संयुक्त रुप से शहर के आधा दर्जन नालों की सफाई की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही