Search

 
 
 

जमशेदपुर: नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिये तिलक पुस्तकालय में शुरू हुई प्रक्रिया

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): पूर्वी सिंहभूम जिले में कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई है. दिल्ली से आए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र कसाना ने बिष्टुपुर में तिलक पुस्तकालय में शनिवार को प्रक्रिया शुरू की और दावेदारों के आवेदन लिए. बताया जा रहा है कि 30 से 35 लोगों ने जिला अध्यक्ष बनने के लिये अपने आवेदन जमा कराए हैं. आवेदन लेकर जितेंद्र कसाना चले गए हैं. वह दिल्ली जाएंगे और दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान तय करेंगे कि पूर्वी सिंहभूम जिले का जिला अध्यक्ष कौन होगा. इसे भी पढ़ें: पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-case-ed-is-interrogating-chandramohan-kashyap-former-commissioner-of-santal-parganas/">पंकज

मिश्रा मामला : ईडी संताल परगना के पूर्व आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से कर रही पूछताछ

इन लोगों ने पेश की है दावेदारी

जिला अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे, रियाज खान, परितोष सिंह, प्रिंस, स्वास्थ्य मंत्री के भाई गुड्डू गुप्ता, कमलेश कुमार पांडे, धर्मेंद्र कुमार सोनकर आदि ने दावेदारी पेश की है.

जिलाध्यक्ष नहीं बनेंगे विजय खां

इस मौके पर तिलक पुस्तकालय में वर्तमान जिला अध्यक्ष विजय खां भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि अब वह पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला अध्यक्ष नहीं बनेंगे. वह दूसरे को मौका दे रहे हैं. गौरतलब है कि विजय खां कई साल से पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं.

दावेदारी के समय जमकर हुआ हंगामा

तिलक पुस्तकालय में जब दावेदारी पेश की जा रही थी, लोग जितेंद्र कुमार कसाना को आवेदन दे रहे थे, तब जमकर वहां हंगामा हुआ. जो भी जिला अध्यक्ष पद के दावेदार थे दल-बल के साथ तिलक पुस्तकालय के अंदर पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे. कई नेताओं ने इसका विरोध भी किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-organized-for-promotion-of-teachers-in-mnps/">जमशेदपुर:

एमएनपीएस में शिक्षकों के संवर्धन के लिये कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही