Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रो गंगाधर पांडा ने नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति पदभार संभाला

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो गंगाधर पांडा ने पदभार ग्रहण कर लिया है. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एमएम सिंह ने प्रो गंगाधर पांडा को पदभार सौंपा. इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी उपस्थित थे. पदभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुलाधिपति एमएम सिंह ने नए कुलपति को शुभकामनाएं दीं. वहीं प्रो पांडा ने भी नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्तान को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : JSHB">https://lagatar.in/jshb-president-sanjay-lal-paswan-took-charge/">JSHB

के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने पदभार ग्रहण किया, कहा-गरीबों को आवास उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता
प्रो गंगाधर पांडा इससे पहले कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कुलपति रह चुके हैं. साथ ही उन्हें 40 साल का शिक्षण और प्रशासनिक अनुभव है. 1980 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत व्याख्याता के तौर पर विभिन्न सरकारी कॉलेजों से की थी. 1992 में देश के सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएस सी परीक्षा पास करके उन्होंने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय में उप शैक्षिक सलाहकार के रूप में योगदान किया था. प्रो पांडा 40 से अधिक किताबें और 50 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित कर चुके हैं. प्रो गंगाधर पांडा ने कहा कि वह अपनी क्षमता से आगे बढ़कर विश्वविद्यालय के हित में काम करेंगे. इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय परिवार ने अपने नए कुलपति का भव्य स्वागत किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही