Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर कौशल पर व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर कौशल आधारित एक दिवसीय व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी ने किया. अपने उद्घाटन भाषण में प्राचार्य ने कहा कि हमें यह पता है कि सभी लोग कंप्यूटर पर काम नहीं कर सकते हैं और आज के इस डिजिटल युग में ऐसे बहुत सारे रोजमर्रा के कार्य हैं जो कंप्यूटर के बिना नहीं हो सकते हैं. हम एन्ड्रॉयड मोबाइल तो चला लेते हैं, लेकिन उस मोबाइल से हम और कितने जरूरी काम कर सकते हैं यह पता ही नहीं हैं. इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन विशेषत: कॉलेज के कर्मचारियों के लिए ही किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-application-for-national-overseas-scholarship-till-31-july/">जमशेदपुर

: नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए आवेदन 31 जुलाई तक
डॉ तिवारी ने कहा कि एक दिन में आप सब कुछ तो नहीं सीख सकते हैं, लेकिन हम आप सभी के लिए ऐसे ही कार्यक्रम महीने में दो दिन कराने की कोशिश करेंगे, ताकि आपके काम करने में सहूलियत हो और आप नये जमाने के साथ चल सकें. कॉलेज के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मोहम्मद शमशीर आलम सभी को कंप्यूटर चलाना सिखाएंगे और उसके महत्व भी बतायेंगे. उद्घाटन भाषण के बाद डॉ आलम ने सभी कर्मचारियों को वर्ड, एक्सेल पर काम करने के गुर सिखाये. साथ ही उन्होंने कंप्यूटर में कार्य को आसान और जल्दी करने के लिए शार्टकट की भी जानकारी दी. कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के आईक्यूएसी सेल के द्वारा किया गया था. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य के अलावा प्रो सनातन प्रसाद, प्रो शैलेंद्र कुमार प्रसाद, प्रो कृष्णा मुरारी, प्रो देवव्रत दास, प्रो शशि प्रकाश, प्रो अभिलाष घोष, प्रो आनन्द मोहन एवं प्रो जीवन कुमार समेत कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही