Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को कॉलेज की दोनों एनएसएस इकाई की ओर से संयुक्त रूप से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की आईक्यूएसी समन्वयक डॉ नीता सिन्हा ने की. कार्यक्रम में कई छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ किया. डॉ अशोक कुमार रवानी ने छात्र-छात्राओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का संदेश दिया. वहीं जूलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ स्वाति सोरेन ने छात्राओं को छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य तथा अस्तित्व के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें : 11">https://lagatar.in/pm-modi-will-come-to-ranchi-on-february-11-will-attend-the-tribal-conference/">11

फरवरी को रांची आएंगे पीएम मोदी, जनजाति सम्मेलन में होंगे शामिल
इस अवसर पर जूलॉजी विभाग के डॉ अमर कुमार तथा बॉटनी विभाग की डॉ शालिनी शर्मा ने लड़कियों को किसी भी क्षेत्र में कदम बढ़ाने में नहीं डरने की सलाह दी. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस-2 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ दुर्गा तामसोय जबकि एनएसएस-1 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कृष्णा प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में शिक्षिका डॉ पुष्पा तिवारी, डॉ मधुसूदन महतो, डॉ सरस्वती सरकार समेत सभी विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही