Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साहित्यकार देवकी नंदन खत्री की जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jamshedpur (Sanjay Kumar Tiwary) : साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक `काव्य कलश` सह साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन समिति के सचिव डाॅ. अजय कुमार ओझा ने किया. इस अवसर पर स्वागत भाषण तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के प्रकाश वदन मेहता द्वारा किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पार्पण कर किया गया. माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना के बाद डाॅ. वीणा पाण्डेय `भारती` ने साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : लगातार">https://lagatar.in/india-lost-in-the-final-of-wtc-for-the-second-time-in-a-row-rohit-said-this/">लगातार

दूसरी बार WTC का फाइनल हारा भारत, रोहित ने कही यह बात

1001 भोजपुरी दोहों के संग्रह का किया गया लोकार्पण

कार्यक्रम के अगले सत्र में साहित्य समिति की मार्गदर्शिका एवं शहर की प्रतिष्ठित साहित्यकार डाॅ. रागिनी भूषण को पिछले दिनों नई दिल्ली में अटल फाउंडेशन द्वारा उनकी साहित्य सेवा के लिये "राष्ट्रीय अटल सम्मान - 2023" प्रदान किये जाने तथा समिति सदस्य ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र की नई कृति `तुम्हारे झूठ से प्यार है` (कहानी संग्रह) के प्रकाशन पर बधाई देते हुए संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया. इसके बाद मंचासीन अतिथियों द्वारा रांची के वरीय साहित्यकार एवं अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. हरेराम त्रिपाठी `चेतन` द्वारा रचित "दोहा मकरन्द" (1001 भोजपुरी दोहों का संग्रह) का लोकार्पण किया गया. लोकार्पित पुस्तक पर परिचयात्मक वक्तव्य दिव्येन्दु त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : तोपचांची">https://lagatar.in/topchanchi-need-to-make-national-water-mission-a-mass-campaign-rahul-sharma/">तोपचांची

: राष्ट्रीय जल मिशन को जन अभियान बनाने की जरूरत : राहुल शर्मा

38 नामचीन कवियों ने स्वरचित काव्य पाठ किया

इसके बाद `काव्य कलश` के अन्तर्गत उपस्थित शहर के 38 नामचीन कवियों ने स्वरचित काव्य पाठ किया. जिनमें सर्वश्री डाॅ. रागिनी भूषण, राजेश चरण, नीलिमा पाण्डेय, हरिहर राय चौहान, वीणा कुमारी नंदिनी, प्रदीप कुमार मिश्र, ममता कर्ण, यमुना तिवारी `व्यथित`, शिप्रा सैनी मौर्या, विजय नारायण सिंह `बेरुका`, कन्हैया लाल अग्रवाल, अनिता निधि, शीतल प्र. दूबे, क्षमाश्री दूबे, हरि किशन चावला , जितेश तिवारी, उमा पाण्डेय, शिव नन्दन सिंह, सूरज सिंह राजपूत, अमरनाथ अग्रवाल, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, माधवी उपाध्याय, राजेन्द्र राज, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वीणा पाण्डेय `भारती`, बलबिन्दर सिंह, भंजदेव देवेन्द्र कुमार `व्यथित`, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, डाॅ. उदय प्रताप सिंह तथा विमल किशोर विमल प्रमुख रहे. कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही