Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले के सभी स्कूलों में किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी स्कूलों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा पद्धिकारियों को जिले के सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में 10 अगस्त से जिले के सभी स्कूलों में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा. इसमें स्कूली बच्चों द्वारा लोगों का जागरूक करने के लिए जागरुकता रैली निकाली जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-para-medical-student-created-ruckus-in-the-hospital-after-missing-mobile/">जमशेदपुर:

मोबाइल गुम होने पर पारा मेडिकल की छात्रा ने अस्पताल में किया हंगामा

बच्चों को तिरंगा बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

स्कूल में स्वतंत्रता दिवस से संबंधित चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. बच्चों को तिरंगा बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा और बच्चों द्वारा बनाए गए तिरंगे को लोगों को प्रदान किया जाएगा. साथ ही बच्चे छोटे कागजों पर तिरंगा बना कर अपने घर पर लगाएंगे. वहीं, शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि हर विद्यार्थी अपने घर पर तिरंगा लगाए यह सुनिश्चित हो. इसके लिए बच्चों के घर पर लगे तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर arghartiranga.com पर अपलोड करने को कहा गया है. स्कूलों में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में विभाग द्वारा सभी निजी एवं सरकारी स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-byahut-kalwar-society-will-celebrate-balabhadra-puja-on-september-4/">आदित्यपुर

: ब्याहुत कलवार समाज चार सितंबर को मनाएगा बलभद्र पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही