Search

 
 
 

Jamshedpur : पैसेंजर ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को पार कराने का विरोध

 
  • गोविंदपुर व आसनबनी रेलवे स्टेशन में यात्रियों ने हंगामा किया
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोविंदपुर और आसनबनी रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा का कारण पैसेंजर ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को पास देना था. यह देखकर यात्रियों ने विरोध जताया. बाद में कोई सुनवाई नहीं होने पर हंगामा किया. बताया जाता है कि हमेशा की तरह शुक्रवार को भी गोविंदपुर रेलवे हाल्ट पर पुरुलिया झाड़ग्राम डेली मेमो पैसेंजर को रोक कर मालगाड़ी को पार कराया जा रहा था. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-forest-department-team-caught-the-python-and-released-it-in-saranda-forest/">Kiriburu

  : वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ सारंडा जंगल में छोड़ा
लगातार इस तरह ट्रेन को रोक कर मालगाड़ी पार कराने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई घंटे तक ट्रेन के रुक जाने से रोजाना काम में जाने वाले मजदूरों का काम छूट रहा है. यात्रियों को तरह-तरह की परेशानी हो रही है. इससे परेशान होकर यात्रियों ने गोविंदपुर रेलवे हाल्ट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हंगामा बढ़ता देख रेल प्रबंधन ने यात्रियों को समझाया. जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-arpan-provided-one-months-ration-to-two-families/">Jamshedpur

: अर्पण ने दो परिवारों को एक माह का राशन उपलब्ध कराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही