Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में बस्ती उजाड़ने का विरोध, डीसी से की पुर्नवास की मांग

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर कोल्ड स्टोरेज के पीछे टाटा कमांड एरिया में वर्षों से बसे दलित बस्ती के लोगों को वहां से हटाये जाने की तैयारी है. इसे लेकर बस्ती के लोग शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और पुनर्वासित किए जाने की मांग की. बस्ती के लोगों ने उन्हें हटाये जाने पर विरोध जताया. दरअसल, टाटा स्टील की ओर से उक्त भूखंड को अपने कब्जे में लेने की योजना है. कंपनी की ओर से बस्तीवासियों को भूखंड को खाली करने का नोटिस जारी किया गया था, मगर बस्ती वासियों ने भूखंड को खाली नहीं किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-held-a-meeting-regarding-the-workshop-of-bjmo-on-the-death-anniversary-of-pandit-deendayal/">जमशेदपुर

: पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजमो की कार्यशाला को लेकर सरयू राय ने की बैठक
बस्ती वासियों का कहना है कि पिछले 70 सालों से दलितों का परिवार यहां रह रहा है, जिसे जबरन टाटा स्टील खाली कराना चाहती है. ऐसे में बगैर पुनर्वासित किये हटा दिए जाने से वे कहां जायेंगे. बस्ती वासियों ने उपायुक्त से पुनर्वास किये जाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें बसाया नहीं जाएगा तब तक वे उक्त भूखंड को खाली नहीं करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही