Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिमना रोड में डिवाइडर घेरने का विरोध, लोगों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा डिमना रोड के डिवाइडर को घेरे जाने का विरोध शुरू हो गया है. मानगो डिमना रोड स्थित देशबंधु लाइन के लोगों ने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर डिवाइडर को घेरने पर रोक लगाने का आग्रह किया. इस संबंध में स्थानीय सिद्धेश्वरी देवी ने कहा कि टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा डिमना रोड के डिवाइडर को घेरा जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. लोगों को दूसरी ओर जाने के लिए काफी दूर से घुम कर जाना पड़ रहा है. मरीजों के लिए परेशानी बढ़ गई है वहीं बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए भी काफी दूर तक घुम कर आना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से डिवाइडर को घेरने पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है. वहीं उपायुक्त ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस संबंध में वह अधिकारियों से बात करने के बाद कार्रवाई करेंगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bull-died-due-to-vehicle-collision-angry-people-blocked-the-road/">बहरागोड़ा

: वाहन के धक्के से बैल की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही