Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर में व्यापारियों का सरकार द्वारा लगाए गए मंडी टैक्स का विरोध जारी है. मंगलवार को व्यापारी काला बिल्ला लगाकर मंडी टैक्स का विरोध कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि सरकार यदि हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम उग्र आंदोलन करने का मन बना चुके है. मंडी टैक्स के विरोध में सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा. इस संबंध में खाद्यान्न व्यापारी गणेश भालोटिया का कहना है कि सरकार छोटे व्यापारियों को परेशान करने के लिए मंडी टैक्स लगा रही है. वहीं जियो जैसी बड़ी कंपनी मंडी टैक्स से मुक्त है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-campus-interview-started-in-indo-danish-tool-room/">आदित्यपुर
: इंडो डैनिश टूल रूम में कैंपस इंटरव्यू प्रारंभ
और सिद्धार्थ के मंडप की तस्वीर आई सामने, पिंक होगी शादी की थीम [wpse_comments_template]
: इंडो डैनिश टूल रूम में कैंपस इंटरव्यू प्रारंभ
बाजार समिति में मुलभूत सुविधाओं का है अभाव
उन्होंने कहा कि बाजार समिति में व्यापारियों के लिए मुलभूत सुविधाओं का अभाव है. बाजार समिति में व्यापारियों के लिए सबसे जरुरी पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. लोग खरीद कर पानी पीते है. सड़के जर्जर है. दुकानों और गोदाम का वर्षों से मरम्मत नहीं होने से जर्जर हो गए है. भोलोटिया ने कहा कि सरकार को व्यापारियों की सुविधाओं का ख्याल नहीं है लेकिन मंडी टैक्स लागू करने के लिए तमाम कवायद किया जा रहा है. व्यापारी मंडी टैक्स के विरोध में गोलबंद है. मंडी टैक्स के समाप्त होने तक विरोध जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें :कियारा">https://lagatar.in/picture-of-kiara-and-siddharths-mandap-surfaced-pink-will-be-the-wedding-theme/">कियाराऔर सिद्धार्थ के मंडप की तस्वीर आई सामने, पिंक होगी शादी की थीम [wpse_comments_template]
Leave a Comment