Search

 
 
 

जमशेदपुर : आदिवासियों के पूजास्थल पर कब्जा का विरोध, उपायुक्त से शिकायत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : गसलाई विधानसभा अंतर्गत कालीमाटी के डेमकासई गांव में स्थित आदिवासी समाज के पूजा स्थल (देशाऊली) को बहारियों और भूमि माफियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है. उसके चारों ओर जबरन बाउंड्री की जा रही है. इस मामले को लेकर बुधवार को भाजपा नेता बिमल बैठा के नेतृत्व में काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया. लोगों ने अपनी मांगों से सम्बंधित एक मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-grp-reunited-the-girl-wandering-at-the-station-with-her-family/">जमशेदपुर

: स्टेशन पर भटक रही युवती को जीआरपी ने अपनों से मिलाया

झारखंड सरकार के खिलाफ जताया रोष

बिमल बैठा ने कहा वर्तमान सरकार में अगर आदिवासियों के साथ अन्याय व अत्याचार होगा और उनके धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ की जाएगी तो झारखंड सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार है. इस मौके पर विजय सोय, डेमका सोय, दीपक माझी, कैलाश बिरूआ, सुरजू बास्के, तहसीन हाशमी, सुनील हेंब्रम, समीर खान, लॉबिन माझी एवं काफी संख्या में आदिवासी समाज के पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही