Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रपति को संसद भवन उद्घाटन में नहीं बुलाए का विरोध, कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को साकची गोलचक्कर पर नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किए  जाने के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया. मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नए संसद भवन के उद्घाटन में ना सिर्फ संविधान के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया बल्कि देश की स्रर्वोच्चय पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तानाशाह की तरह कार्य कर रहे है. विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली बेटियों के साथ गलत व्यवहार करने वाले भाजपा के सांसद के खिलाफ अब तक पार्टी द्वारा कार्रवाई नहीं कर भारत की बेटियों को अपमानित करने का काम किया है. एक तरफ प्रधानमंत्री बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देते है वहीं दूसरी ओर नए संसद भवन के उद्घाटन में देश की राष्ट्रपति को आदिवासी समाज की बेटी है उनको आमंत्रित नही कर आदिवासी समाज के साथ देश की करोड़ों बेटियों का अपमान किया है. देश की जनता सब देख और समझ रही है. समय आने पर देश की जनता अपना निर्णय सुनाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-important-decisions-taken-in-cgpc-meeting-rules-of-marriage-will-be-strictly-implemented/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, शादी-विवाह के नियम सख्ती से होंगे लागू

यह कांग्रेसजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर राकेश तिवारी प्रदेश सचिव, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, फिरोज खान, सुखदेव सिंह मल्ली, अंसार खान, जितेन्द्र सिंह, पवन कुमार बबलू, बिरेंद्र पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, बिजय सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, पवन बिहारी ओझा, मो सलीम खान, कमलेश कुमार, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, इंदुभुषण यादव, सूर्या राव, अमित दुबे, राजकुमार वर्मा, ज्योति मिश्र, नलिनी सिन्हा, विजय खान, केके शुक्ला, रियाजुद्दीन खान,अंसार खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही