Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा कमिंस में हुए वेतन समझौते के खिलाफ प्रदर्शन 25 अगस्त को

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण कुमार सिंह वेतनसमझौते के खिलाफ अपने समर्थकों एवं कंपनी के कर्मचारियों के साथ टाटा कमिंस गेट पर 25 अगस्त (शुक्रवार) को प्रदर्शन करेंगे. इस संबंध में अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वेतन समझौता को लेकर मजदूरों में काफी रोष है, उनके अधिकार को एक गैरकानूनी समझौता से रौंदा जा रहा है. जिन्हें समझौता पर हस्ताक्षर करने का कोई वैधानिक अधिकार हीं नहीं है उनसे समझौता साइन करा मजदूरों पर थोपा जा रहा है. यह समझौता पूरी तरह से गैरकानूनी है, मजदूर इसे मानने के लिए बाध्य नहीं है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-handed-over-demand-letter-to-assistant-engineer-regarding-electrical-problems/">चाईबासा

: ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को विद्युत समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

एसडीओ से मांगी इजाजत

उन्होंने राज्य सरकार को चिट्ठी लिखकर वेतन समझौता को अवैध बताते हुए इसे अमान्य करने की मांग पहले ही कर दी है. अब इसी मुद्दे पर वें टाटा कमिंस गेट पर प्रदर्शन करेंगे. सिंह ने कहा कि मजदूरों के तकलीफ में उनका साथ देंगे, और मजदूर विरोधी इस गैरकानूनी समझौता को लागू नहीं करने की हर लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने अनुच्छेद 19(1)(c) के तहत संवैधानिक अधिकार के तहत उन्होने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए एसडीओ धालभूम को चिट्ठी लिखकर इजाजत मांगी है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-nirsa-players-selected-for-state-power-lifting-championship/">धनबाद

: राज्य पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए निरसा के दो खिलाड़ियों का चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही