Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्वी इलाके में जल कनेक्शन की जटिल प्रक्रिया के विरोध में जुस्को के सेंट्रल वाटर टावर गेट पर प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के छाया नगर, चंडी नगर, किशोरी नगर, निर्मल नगर आदि बस्तियों में जल संकट गहरा गया है. जेएनएसी और टाटा स्टील यूटिलिटीज इन्फ्राट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड( टीएसयूआइएसएल) की तरफ से जल कनेक्शन लेने की प्रक्रिया काफी कठिन कर दी गई है. इसके विरोध में भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में बस्ती वासियों ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित टीएसयूआईएसएल के सेंट्रल वाटर टावर गेट के सामने सांकेतिक तौर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-elephants-damaged-two-houses-in-manikabeda-also-ate-paddy/">घाटशिला

: मानिकाबेड़ा में हाथियों ने दो घर को किया क्षतिग्रस्त, धान भी खा गए
इस धरना प्रदर्शन के बाद टीएसयूआईएसएल के अधिकारियों को एक ज्ञापन दिया गया. इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर जल कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को आसान नहीं बनाया गया व इसका शुल्क कम नहीं किया गया, तो टीएसयूआईएसएल के कार्यालय के गेट पर जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-drunk-driver-hit-a-truck-in-a-trailer-parked-on-the-side-of-the-road/">आदित्यपुर

: नशे में धुत्त चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में ट्रक से ठोका

अब जल कनेक्शन के लिए लग रहा 15000 रुपया

भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने बताया कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब जल कनेक्शन के लिए 3540 रुपए लिए जाते थे. आधार कार्ड लगता था और इतने भर से कनेक्शन हो जाता था. लेकिन अब सैप नंबर मांगा जा रहा है. सैप नंबर मिलना काफी मुश्किल है. अब जल कनेक्शन के लिए लोगों को 15000 रुपए तक खर्चा करना पड़ रहा है. यही नहीं जल कनेक्शन के मामले में पैसे की बंदरबांट की जा रही है. किसी से 20 हजार रुपए तो किसी से 25 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही