Search

 
 
 

जमशेदपुर : अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई खत्म करने के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रहा शिक्षकों का विरोध-प्रदर्शन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर मोर्चा के आह्वान पर अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई खत्म करने के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. उन्होंने सामूहिक रूप से काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, एबीएम कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज समेत जिले के सभी कॉलेजों में यह स्थिति देखी गई. इसे भी पढ़ें : ICC">https://lagatar.in/icc-world-cup-2023-schedule-released-indo-pak-match-to-be-held-on-october-15/">ICC

वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को होगा भारत-पाक महामुकाबला
बता दें कि अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी अपने समायोजन तथा 11वीं में विद्यार्थियों के नामांकन नामांकन की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन में मोर्चा अध्यक्ष शालिनी नाग, महामंत्री रामानुज पांडे ,जावेद अख्तर अंसारी, अंजनी कुमार झा ,नवनीत कुमार सिंह, कमलेश कुमार ,प्रभात रंजन तिवारी, संजलि कौसर,जितेन महतो ,चंदन जायसवाल, अनिमेष बक्शी, नीतीश कुमार ,शैशव सरकार, राजीव दुबे, डॉली कुमारी सिंह, सुनील कुमार,मदसरा बानो,प्रीति कुमारी, सुभाष चंद्र महतो,लक्ष्मण बानरा,सुनील महतो, जितेंद्र प्रसाद महतो समेत कई शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही