Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अग्निपथ योजना की बहाली प्रक्रिया का शहर में विरोध शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार वर्षों के लिए होने वाली बहाली का जमशेदपुर में भी विरोध शुरू हो गया है. सेना में बहाली की तैयारी कर रहे कई युवा अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ छलावा बता रहे हैं. वहीं छात्र संगठनों ने सेना में बहाली की उम्र सीमा में बढ़ोतरी की मांग की. छात्र नेता दीपक पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल से पहले से सेना में बहाली बंद थी. तीन वर्षों से कई युवा और छात्र बहाली के लिए रात दिन अपना पसीना बहा रहे हैं. लेकिन बहाली के नाम पर चार वर्षों का लॉलीपॉप का सपना दिखाया जा रहा है जो युवाओं के साथ घोर अन्याय है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/amidst-the-ruckus-in-bihar-jdu-said-the-central-government-should-reconsider-the-agneepath-scheme/">बिहार

में बवाल के बीच जदयू ने कहा- अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार करे केंद्र सरकार

उम्र सीमा में बढ़ोतरी की मांग

छात्र नेता दीपक पांडेय ने केन्द्र सरकार से मांग की सेना में ठेकेदारी प्रथा लागू नहीं की जाये. पहले ही मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा के लोग केंद्र की नीतियों के कारण बेरोजगार एवं तबाह है. छात्र नेता दीपक पांडेय ने कहा कि पिछले तीन वर्षों तक कठिन परिश्रम करके एनसीसी का सी सर्टिफिकेट हासिल करने वाले युवाओं के साथ घोर अन्याय होगा. सेना में भर्ती होने का सपना पाले और देश की सेवा करने की मंशा रखने वाले युवाओं के साथ नई बहाली प्रक्रिया युवाओं के साथ घोर अन्याय के समान है. उन्होंने केंद्र सरकार से उम्र सीमा में बढ़ोतरी करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-workers-are-lagging-behind-due-to-lack-of-awareness-badkunwar-gagrai/">चाईबासा:

जागरुकता की कमी से पिछड़ रहे हैं जनजातीय श्रमिक- बड़कुंवर गागराई

आंदोलन करने को विवश होंगे युवा

नई बहाली प्रक्रिया में सुधार नहीं किये जाने पर छात्र एवं युवा आंदोलन करने को विवश होंगे. छात्र नेता दीपक पांडेय ने देश के नौजवानों से बेरोजगारी के विरुद्ध व्यापक स्तर पर आंदोलन की तैयारी करने की अपील की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही