Jamshedpur (Anand Mishra) : स्थानीय आरवीएस काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नो कल्चरल फेस्ट प्रोविनान्स 3.0 शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ. समापन समारोह में हिन्दी सिनेमा के प्लेबैक सिंगर यासिर देसाई ने गीत-संगीत प्रस्तुत किया. संगीत संध्या की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई. सरस्वती वंदना के बाद उन्होंने जब दिल का करार आया... गाना शरू किया, श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. उनकी अगली प्रस्तुती जितनी दफा... ने तो एक अलग तरह का शमा बांध दिया. भारी संख्या में उपस्थित युवा श्रोता दीर्धाओं में ही थिरकने लगे. यासीर देसाई की मखमली आवाज एवं सधे सुर में गीतों का प्रस्तुति ने श्रोताओं के सैलाब को इस तरह रामांचित किया कि मानो सभी सीमाए टूट जाएँगी. हर तरफ से वन्स मोर वन्स मोर की आवाज आ रही थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-railway-worker-died-after-falling-from-south-bihar-express-between-badabambo-railway-station/">चक्रधरपुर
: बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरकर रेलकर्मी की मौत उन्होंने कुल 11 गाने यथा खुदा करे, नैनों ने बाँधी, धड़कने मेरी, अँखिया धर आदि प्रस्तुत किया. विधि व्यवस्था में लगे वोलेन्टीयर को विधि व्यवस्था संमाले रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी. इससे पूर्व समापन समारोह में यासीर देसाई एवं अन्य मानद कलाकारों को शाल एवं स्मृति चिन्हे भेंट कर उनका स्वागत किया गया. आरवीएस काॅलेज के अध्यक्ष बिन्दा सिंह, सचिव भरत सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह एवं शासी निकाय सदस्य शक्ति सिंह ने आगत अतिथयों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/more-parking-fee-will-be-charged-at-ranchi-airport-from-july-5/">रांची
एयरपोर्ट पर 5 जुलाई से लगेगा अधिक पार्किंग शुल्क मंच पर स्वागत के समय संस्थान के निदेशक प्रो (डाॅ) आरएन गुप्ता, प्राचार्य डाॅ राजेश कुमार तिवारी, कार्यक्रम के संयोजक प्रो सुशांत मोहन्ती एवं सह संयोजक प्रो ठाकुर प्रणव कुमार गौतम उपस्थित थे. कार्यक्रम के दरमयान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह खुद अनुशासन समिति सदस्यों के साथ मुस्तैद रहे. शहर एवं आस-पासके गांव के लोगों के बीच लगभग 500 पास वितरीत किया गया था. प्रोविनान्स के समापन समारोह से पूर्व कुछ इवेंट का आयोजन हुआ, जिस के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

ये रहे विजेता और उपविजेता
- गली क्रिकेट : शिवसेना टीम
- उपविजेता एनएसयू टीम
- रोवो शाॅकर : निशचल आनंद एवं टीम
- उपविजेता सीरम चन्द्र हेम्ब्रम एवं टीम
- फाॅल्क द फीट : देवोश्री एवं अंजलि सुमन
- उपविजेता वर्षा शर्मा एवं अफरोज
- जिंगल बेल डुएट सॉन्ग : अपर्णा शर्मा एवं श्यामल गोराई
- उपविजेता : हिमांशु राज एवं श्रीष्ठ सुप्रीत
- डब्लू सेस्ट सॉन्ग : सौरभ दास
- उपविजेता स्मृति कुमारी
Leave a Comment