Jamshedpur (Dharmendr Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी को पत्र लिखा है. इसमें चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट पर यात्रियों के लिए करेंट रिजर्वेशन काउंटर, रिजर्वेशन चार्ट डिस्प्ले बोर्ड, रिजर्वेशन के स्टेट्स की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने तथा पूछताछ काउंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है. टाटानगर रेलवे स्टेशन, चक्रधरपुर डिवीजन का सबसे ज्यादा राजस्व उपलब्ध कराने वाला स्टेशन है. इस डिवीजन में सबसे ज्यादा यात्रियों का आवागमन यहीं से होता है. इसे भी पढ़ें : अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocates-satyendra-and-rishikesh-thrashed-the-misbehaving-client/">अधिवक्ता
सत्येंद्र और ऋषिकेश ने बदतमीजी कर रहे क्लाइंट की कर दी धुनाई टाटानगर रेलवे स्टेशन की गिनती स्मार्ट रेलवे स्टेशनों में होने लगी है, लेकिन सेकेंड इंट्री गेट पर करेंट रिजर्वेशन काउंटर, रिजर्वेशन चार्ट डिस्प्ले बोर्ड, रिजर्वेशन के स्टेट्स, इंक्वारी काउंटर जैसी सुविधा नहीं है. इस कारण यात्रियों को इसके लिये मुख्य प्रवेश द्वार की तरफ आना पड़ता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वारा में अधिक भीड़भाड़ को कम करने तथा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सेकेंड इंट्री गेट का निर्माण किया गया था. लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण सेकेंड इंट्री गेट खोलने का पूरा लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है. अध्यक्ष ने इसे अतिशीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट पर सभी सुविधा उपलब्ध कराएं : चैंबर

Leave a Comment