Search

 
 
 

जमशेदपुर : कड़ाके की ठंढ में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करना मानवता की सेवा के समान : डॉ सीबीपी सिंह

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  व्यक्तित्व विकास संस्थान द्वारा कड़ाके की ठंढ मे दिहाड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, स्ट्रीट वेंडर सहित दर्जनों वंचित लोगों को गुरुवार मानगो स्थित संस्थान के कार्यालय में कंबल प्रदान किया. कंबल वितरण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि एमजीम अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष (सेवानिवृत) डॉ सीबीपी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ स्वाति सोरेन मौजूद थी. मौके पर डॉ सीबीपी सिंह ने संस्था के नेक कार्यों की सराहना की और अपने स्तर से भी जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि संस्था कोरोना काल में भी गरीबों को मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-welcomed-the-new-district-soldier-welfare-officer/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों ने नए जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी का किया स्वागत

गरीबों का दुख-दर्द बांट रही संस्था- डॉ स्वाति

विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग की एचओडी डॉ स्वाति सोरेन ने कहा कि संस्था जरूरतमंद लोगों को इस कनकनाती ठंढ मे कंबल देकर उनके दुःख दर्द को बांटने का काम कर रही है. बहुत कम लोग हैं जो बिना सरकारी फंड के मानवता की सेवा करते हैं. ऐसे में संस्थान का कार्य काफी सराहनीय है. उन्होंने संस्था के अन्य क्षेत्रों में मानव हित में ईमानदारी पूर्वक कार्य करते रहने की सीख दी. कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीचंद जायसवाल, संस्था के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सचिव मनोज राजवंसी, संयोजक आकाश जायसवाल, नागेंद्र कुमार, रूबी परवीन, शैल देवी, लक्ष्मी देवी, गीता सिंह, चम्पा सिंह, पार्वती देवी, आरती सिंह समेत काफी संख्या में लाभुक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nep-director-flagged-off-jal-jeevan-mission-rath/">जमशेदपुर

: एनईपी निदेशक ने जल जीवन मिशन रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही