Search

 
 
 

जमशेदपुर : 28 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का होगा आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जिला प्रशासन द्वारा 28 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को जिला एवं प्रखंड स्तर पर जनशिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमस्याओं के समाधान के साथ सभी योग्य, जरूरतमंद लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है. जिससे उन्हें पंचायत में रहकर ही उनका हक मिले तथा कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bhandara-and-free-health-camp-concluded/">मनोहरपुर

: भंडारा व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन

अपने पंचायतों में ही समस्याओं से अवगत करा सकेंगे लोग

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो जिला मुख्यालय नहीं आ सकते उनको ध्यान में रखकर शिकायत निवारण कार्यक्रम शुरू की जा रही है. इस प्रयास से लोग अपने पंचायतों में ही बैठकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकेंगे. वहीं इससे लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने का समय एवं पैसा भी बचेगा. इस दौरान जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारी अपनी टीम के साथ समाहरणालय से तथा प्रखंडों के पदाधिकारी ऑनलाइन प्रखंड से जुड़ेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही