Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्राइवेट स्कूलों में पूजा की छुट्टी, 31 से लौटेगी रौनक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर और आसपास के प्राइवेट स्कूलों में दुर्गा पूजा से पहले गुरुवार को पठन-पाठन का अंतिम दिन रहा. इस दिन अन्य दिनों की ही तरह स्कूलों में सारी गतिविधियां संचालित हुईं. साथ ही शुक्रवार से स्कूलों में पूजा की छुट्टी की घोषणा कर दी गयी. छुट्टी की घोषणा एक ही साथ सभी आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों में की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-261-magistrates-and-2500-soldiers-will-be-deployed-during-durga-puja/">जमशेदपुर

: दुर्गा पूजा के दौरान तैनात रहेंगे 261 मजिस्ट्रेट और 2500 जवान
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की प्राचार्य आशु तिवारी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी 30 अक्तूबर तक रहेगी. 31 अक्तूबर को स्कूल फिर से खुल जायेंगे और सभी गतिविधियों का संचालन पूर्ववत होगा. उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को बच्चों के लिए स्कूल खुलेंग. इससे पूर्व 25 अक्तूबर से स्कूलों के कार्यालय खुल जायेंगे, जहां सामान्य से रूप से सभी गैर शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही