Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह के श्रीश्री दयामई काली मंदिर में हुई मां विपत्तारिणी की पूजा, भक्तों ने मांगा सुख-समृद्धि का वरदान

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : परसुडीह के प्रमथनगर स्थित श्रीश्री दयामई काली मंदिर में मंगलवार को विपत्तियों से मुक्ति की कामना के लिए भक्तों ने मां विपत्तारिणी की पूजा अर्चना की. महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा व 13 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाकर देवी की आराधना की. व्रतियों ने विपत्तियों से मुक्ति की प्रार्थना की. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना के बाद आरती की गई. उसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर पतियों की लंबी उम्र की कामना की. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. उक्त मंदिर 52 वर्ष पुरानी है जहां लगातार 35 वर्षों से माँ विपत्तारिणी की विधिवत पूजन होती आ रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-delegation-met-ssp-regarding-increasing-crime-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी से मिला भाजमो प्रतिनिधिमंडल

भाजपा नेता दिनेश समेत कई हुए शामिल

मंगलवार को आयोजित पूजन में जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित सनातन उत्सव समिति के हरजीत सिंह चिंटू सम्मिलित हुए. उन्होंने मां से सुख शांति और आरोग्य के लिए कामना किया. मंदिर को संचालित करने में क्षेत्र की महिलाए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, पूजा के सफल आयोजन में अरूप घोष, रामानुज, अरिंदम, मौमिता, जया, सीमा, तापसी, रूमा, शानू, कनिका, रिंकू, पीहू सिंह सहित अन्य की उल्लेखनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cctv-will-be-installed-in-all-the-lamps-of-the-district-appeal-to-farmers-to-become-members/">जमशेदपुर

: जिले के सभी लैम्प्स में लगेगा सीसीटीवी, किसानों से सदस्य बनने की अपील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही