Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएसडब्ल्यू यूथ कप में पंजाब एफसी ने जेएफसी को 2-0 से हराया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेएसडब्ल्यू यूथ कप में कर्नाटक के बेल्लारी में जेएसडब्ल्यू विद्यानगर ग्राउंड में राउंडग्लास पंजाब एफसी टीम ने 2-0 से जमशेदपुर एफसी अंडर-13 को हराया. जेएफसी अंडर-13 की टीम अंतिम चार मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद, अंत में थोड़ा पिछड़ गई. इस संबंध में मुख्य कोच अरशद हुसैन ने कहा कि उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने और कठिन परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने पर अपने खिलाड़ियों पर बेहद गर्व था. इस मैच के लिए भी उन्होंने एक मजबूत टीम मैदान में उतारी थी, लेकिन राउंडग्लास ने सफलता हासिल की.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lover-threatening-girlfriends-family-complaint-to-dsp/">जमशेदपुर

: प्रेमिका के घरवालों को धमकी दे रहा प्रेमी, डीएसपी से शिकायत

दूसरे हाफ में जमशेदपुर नहीं कर पाई गोल

मैच के पहले दौर में पंजाब की टीम को 32वें मिनट में सफलता मिली. हाफ टाइम ब्रेक से ठीक पहले एक दूसरे गोल ने पंजाब की टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. राउंडग्लास के लिए दूसरा गोल खुपखानलियान ने 37वें मिनट में जेएफसी के गोलकीपर एसके सुदैस इस्लाम को पछाड़ते हुए किया और दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन के बावजूद जमशेदपुर गोल नहीं कर पाया. कोच अरशद हुसैन ने लक्ष्य हासिल करने के बाद टीम में पांच बदलाव किए, लेकिन राउंडग्लास ने अंत में खेल को पलटते हुए मैच पर जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. जेएफसी अंडर-13 ने भले ही अंतिम चार में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन अंत में वह इस प्रतियोगिता से बाहर हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही