Search

 
 
 

जमशेदपुर: मनप्रीत की हत्या के लिये पुरण चौधरी ने उपलब्ध करवाया था हथियार

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिवसिंह बगान के रहने वाले मनप्रीत पाल सिंह की हत्या में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहुल सिंह, राहुल गुप्ता और गौरव गुप्ता को 48 घंटे का रिमांड पर लिया था. रिमांड में ही पूछताछ के दौरान तीनों ने  पुलिस को यह बताया है कि पुरण सिंह ने ही हथियार उपलब्ध करवाया था. पुरण हथियार की तस्करी करता है. इसके अलावा किसी उसके बारे में तीनों ने और कुछ भी नहीं बताया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-only-two-friends-had-killed-asghar/">जमशेदपुर

: दो दोस्तों ने ही की थी असगर की हत्या

अन्य दो का भी नाम आया है सामने

मनप्रीत पाल सिंह की हत्या में और दो युवकों का नाम सामने आया है. पुलिस ने दोनों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि अन्य दोनों आरोपियों को भी धर-दबोचा जायेगा. गिरफ्तारी के बाद जो कहानी तीनों ने पुलिस को बतायी थी फिर उसी कहानी को तीनों ने दुहराया है.

13 दिनों बाद भी पुरण की गिरफ्तारी नहीं

इस मामले में पुरण चौधरी का भी नाम सुर्खियों में आया है, लेकिन घटना के 13 दिनों बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है. पुरण अभी कहां है इसकी जानकारी भी पुलिस को हाथ नहीं लगी है. हालाकि उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम अब भी छापेमारी कर रही है. मनप्रीत सिंह के शव का अंतिम संस्कार के समय सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को केस से हटने अन्यथा जान से मार देने की धमकी 11 जून की रात दी गयी थी. इससे संबंधित मामला साकची थाने में भी दर्ज कराया गया है. मनप्रीत की गोली मारकर की गयी थी हत्या सिदगोड़ा शिवसिंह बगान के रहने वाले मनप्रीत पाल सिंह (22) की हत्या 8 जून को घर में घुसकर गोली मारकर की गयी थी. घटना के समय सभी आरोपियों ने उसकी मां के साथ मारपीट करके घसीटा भी था. मां के सामने ही मनप्रीत को गोली मारी गयी थी. घटना के चार दिनों बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार परिवार के लोगों ने किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effect-of-bandh-on-railways-four-trains-canceled/">जमशेदपुर

: रेलमार्ग पर पड़ा बंद का प्रभाव, चार ट्रेनें रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही