Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शुरू होने के दूसरे दिन ही बाल–बाल बची पुरी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

Jamshedpur (Rohit kumar) : हावड़ा-पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी. शनिवार को सुचारू रूप से इसका परिचालन भी शुरू कर दिया गया था. वहीं शुरू होने के दूसरे दिन ही यह ट्रेन प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई. भारी बारिश और तूफान के कारण सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन के शीशे पर एक पेड़ की शाखा टूटकर गिर गई. इसके कारण ट्रेन का शीशा टूट गया, वहीं ट्रेन के पेंटोग्राफ भी छतिग्रस्त हुआ है. हालांकि चार घंटे के बाद ट्रेन को डीजल लोकोमोटिव की मदद से रवाना किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raj-bachha-fired-at-sameer-for-not-paying-extortion/">जमशेदपुर

: रंगदारी नहीं देने पर राज बच्चा ने समीर पर चलाई गोली
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/21rc_m_248_21052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

घटना के बाद ट्रेन की बत्ती हो गई गुल

वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पुरी से रवाना हुई थी. शाम 4.30 बजे वैतरणी और मंजूरी स्टेशन के बीच तेज आंधी बारिश से एक पेड़ की डाल इंजन के ऊपर गिर गई. घटना के बाद पूरे ट्रेन की बिजली गुल हो गई. हालांकि, रेलवे द्वारा तत्काल राहत कार्य मुहैया कराया गया और जल्द ही ट्रेन में बिजली का बैकअप दिया गया. रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रेन का मुआयना किया जिसके बाद रात 8.20 बजे ट्रेन को डीजल लोकोमोटिव की मदद से हावड़ा के लिए रवाना किया गया.

सोमवार को रद्द रहेगी ट्रेन, यात्रियों के पैसे होंगे वापस

घटना के बाद रेलवे ने ट्रेन की मरम्मत के लिए सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला लिया है. इस दौरान संतरागाछी यार्ड में वंदे भारत की मरम्मत का कार्य होगा. रविवार को जिन यात्रियों ने वंदे भारत की टिकट खरीदी थी उन्हें रुपए वापस कर दिए जायेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-to-take-action-on-fake-organization-running-in-the-name-of-press-club/">आदित्यपुर

: प्रेस क्लब के नाम से चल रहे फर्जी संगठन पर कार्रवाई करने की मांग

गुरुवार को पीएम मोदी ने इस रूट पर वंदे भारत को दिखाई थी हरी झंडी

बता दें कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी. इसके दो दिन बाद यानी शनिवार को इसका व्यावसायिक परिचालन शुरू किया गया था. परिचालन शुरू होने के बाद इस रूट पर ट्रेन प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई. ईस्ट कोस्ट रेलवे के अनुसार यह वंदे भारत एक्सप्रेस बंगाल की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. उक्त ट्रेन का आज दूसरा दिन था. दूसरे दिन ही ट्रेन हादसे का शिकार हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही