Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई में वॉक करने निकली महिला से पर्स की छिनतई

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद के पास बजरंग टेकरी रोड निवासी रीता सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स की छिनतई कर ली. छिनतई करने के बाद बाइक सवार बदमाश तेजी से स्टेशन की ओर फरार हो गए. घटना सोमवार रात 9 बजे की है. घटना के समय रीता अपने एक पहचान की महिला के साथ वॉक पर निकली थी. घटना के बाद रीता ने जुगसलाई थाना में शिकायत की. इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lecture-organized-on-the-occasion-of-earth-day-at-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित

पर्स में थे रुपए और मोबाइल

रीता ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक परिचित के साथ पैदल ही गोशाला होते हुए गुरुद्वारा की ओर टहलने निकली थी. नगर परिषद मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए. बदमाश तेजी से स्टेशन की ओर फरार हो गए. दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था. रीता के अनुसार उसके पर्स में मोबाइल और 1500 रुपये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही