Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर तीन केंदू पेड़ के पास पैदल जा रही महिला मंजू देवी से स्कूटी सवार बदमाशों ने पर्स की छिनतई कर ली. घटना के बाद लोगों ने स्कूटी का पीछा भी किया पर बदमाश तेजी से बिरसानगर की ओर फरार हो गए. घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है. घटना के बाद मंजू बिरसानगर थाना पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मंजू ने पुलिस को बताया कि वह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुमित्रा अपार्टमेंट में रहती है. वह निजी काम से बिरसानगर आई थी. केंदू पेड़ के पास पीछे से एक स्कूटी पर सवार दो बदमाश आए और पर्स छिनकर फरार हो गए. पर्स में पांच हजार रुपये नकद और एक अंगूठी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-arrested-three-plfi-naxalites-with-weapons-from-anandapur-police-station-area/">किरीबुरू
: आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार साथ तीन पीएलएफआई नक्सलियों को पकड़ा
: आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार साथ तीन पीएलएफआई नक्सलियों को पकड़ा
Leave a Comment