Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर :  मतपत्र पर सही जगह लगाएं मुहर, कलम का इस्तेमाल नहीं करें– डीसी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में पहले एवं दूसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है. इस दौरान कई ऐसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. जिससे सही मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता की कमी साफ दिखी. यह बात उपायुक्त ने मानी. उन्होंने कहा कि जिले में हुए दो चरणों के चुनाव में निःसंदेह मतदान प्रतिशत बढ़ा. लेकिन मतगणना के दौरान कई ऐसे मतपत्र पाए गए. जिसपर गलत तरीके से मतदान किया गया है. मशलन मतपत्र पर एक प्रत्याशी के नाम एवं चुनाव चिन्ह के आगे कई बार मूहर अथवा ठप्पा लगाया गया है. यहीं नहीं कई मतपत्रों पर पेन से सही का चिन्ह दिया गया है. उपायुक्त ने कहा कि उक्त सारे मतपत्र अमान्य करार दिए गए. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-reached-2-8-degrees-below-normal-kolhan-may-rain-in-the-next-one-or-two-hours/">मौसम

अलर्ट : सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, कोल्हान में अगले एक-दो घंटे में हो सकती है बारिश

सही जगह पर मतदान की अपील

उपायुक्त ने तीसरे चरण के मंगलवार को होने वाले चुनाव में मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग सही तरीके से करने की अपील की. जिससे मतपत्र अमान्य नहीं हो. उन्होंने बताया कि इसके लिए मतदानकर्मियों को खास निर्देश दिए गए हैं. उनसे कहा गया है कि वे मतदान करने वाले प्रत्येक मतदाता को सही जगह मतदान करने के प्रति जागरूक करें. जिससे मतपत्र बेकार नहीं हो. वहीं उन्होंने तीसरे चरण के सभी 269482 मतदाताओं से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-tribal-community-celebrated-hunting-festival-on-ranga-mountain/">जादूगोड़ा

: आदिवासी समुदाय ने रांगा पहाड़ पर मनाया शिकार पर्व
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही