Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में कौमी एकता समारोह 17 को

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस इकाई ने सोमवार को कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के प्रीलिम्स राउंड का आयोजन किया. इस वर्ष संगीत का विषय बॉलीवुड रेट्रो रखा गया है. इसमें सभी गायकों ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी. इस प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर गायिका सना अंजुम उपस्थित थी. इसके बाद नृत्य प्रतियोगिता शुरू हुआ. इसमें सबसे प्रतिभागियों द्वारा एकल नृत्य (सोलो डांस) प्रस्तुत किया गया. इसका थीम था देशभक्ति नृत्य और अर्ध शास्त्रीय नृत्य. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-storm-wreaks-havoc-in-rural-areas-dozens-of-houses-damaged/">चाकुलिया

: ग्रामीण इलाके में आंधी ने मचाई तबाही, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त
एकल नृत्य के बाद समूह नृत्य (ग्रुप डांस) का सिलसिला शुरू हुआ. इसमें सभी समूहों ने भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य को प्रस्तुत किया. नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक प्रियंका सिंह थी. गायन प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता के प्रेलिम्स से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चुन लिया गया. कौमी एकता दिवस के अवसर पर 17 मई को समारोह का आयोजन किया जाएगा. साथ ही एक रैली का भी आयोजन किया जाएगा. रैली का शुभारंभ वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन द्वारा किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही