Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो प्रकरण में भाजपा नेता से साइबर थाना में पूछताछ

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में रविवार को भाजपा नेता विकास सिंह से साइबर थाना में पूछताछ की गई. इसके पूर्व पुलिस ने विकास सिंह को थाना में प्रस्तुत होने का नोटिस भेजा था. इस दौरान साइबर थाना प्रभारी उपेंद्र मंडल एवं पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने विकास सिंह से लगभग आधे घंटे तक पूछताछ की. साइबर पुलिस द्वारा अश्लील वीडियो के मामले में कई सवाल पूछे गए. जिसपर उन्होने जवाब दिया. विकास सिंह ने साइबर थाना में स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक असली महिला सामने नहीं आ कर मामले का खंडन करती है या फिर मंत्री स्वयं असली महिला को सामने नहीं ला देते हैं तब तक समय-समय पर यह वीडियो वायरल होता रहेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-distribution-of-assets-worth-4-65-crores-in-legal-services-empowerment-camp/">घाटशिला

: विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर में 4.65 करोड़ की परिसंपत्ति का हुआ वितरण

जनप्रतिनिधि की अच्छाई-बुराई दिखाना सभी का कर्तव्य

उन्होंने पुलिस को बताया कि इक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने जनप्रतिनिधि की अच्छाई और बुराई आम जनता के बीच रखना सभी लोगों का कर्तव्य है. वही कर्तव्य वीडियो वायरल करके उन्होंने पूरा किया है. साइबर थाना प्रभारी को भरोसा दिलाते हुए विकास सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण में जहां भी साइबर थाना को सहयोग की जरूरत पड़ेगी वे करेंगे. उन्होंने साइबर थाना में मौजूद अफसरों से निवेदन किया कि आप सभी जानते हैं कि वीडियो पूरी तरह असली है, इसलिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा दिए गए आवेदन को निरस्त करते हुए मंत्री के ऊपर कार्रवाई की अनुशंसा करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bagbeda-residents-fast-for-one-day-for-repair-of-sluice-gate/">जमशेदपुर

: स्लुइस गेट की मरम्मत को लेकर बागबेड़ावासियों ने किया एक दिवसीय उपवास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही