Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेता बच्चे पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी केबल बस्ती स्थित राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल की कक्षा एक से सातवीं तक के बच्चों के बीच विभिन्न वर्गों में क्विज का आयोजन हुआ. इसमें करेंट अफेयर्स, विज्ञान, गणित, इतिहास, खेल संबंधित विषयक प्रश्नोत्तरी तैयार की गई थी, जिन्हें बच्चों से पूछा गया. प्रत्येक ग्रुप में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. विजयी छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव संतोष कुमार समेत सीपी समिति स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह उपस्थित थे. अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : 26">https://lagatar.in/hearing-completed-in-cbi-court-in-26-years-old-fodder-scam-case-decision-on-august-28/">26

वर्ष पुराने चारा घोटाला केस में CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी, 28 अगस्त को फैसला
ये हुए पुरस्कृत : ग्रुप ए-प्रथम आर्यन कुमार, ग्रुप बी-प्रथम ऋषभ बहादुर, द्वितीय धैर्य कुमार, ग्रुप सी-प्रथम विवेक प्रसाद, द्वितीय बलवीर कुमार, ग्रुप डी-प्रथम सुमन भुईमाली, द्वितीय- घनश्याम कुमार. क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में स्कूल की प्रिंसिपल संगीता श्रीवास्तव, शिक्षिका निर्मला कौर, कुमकुम सिंह, अंजलि शर्मा, दीक्षा कुमारी, रीता शर्मा, निशा कुमारी, मनप्रीत कौर, कृतिका सिंह, अंजलि ओझा समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही