Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रैफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से चक्रधरपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) 106वीं बटालियन और चक्रधरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरुवार को चक्रधरपुर में स्वच्छता अभियान चलाया. अभियान रैफ के कमांडेंट डॉ निशीत कुमार के दिशा निर्देश और उप कमांडेंट प्रकाश चंद्र बादल के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर और उनकी टीम भी शामिल थी. स्वच्छता अभियान की शुरुआत हनुमान मंदिर नया बस स्टैंड से की गई. अभियान जीईएल चर्च, भगत सिंह चौक, टाउन काली मंदिर, भगत सिंह चौक, पवन चौक, बड़ी मस्जिद होते हुए बाटा चौक तक चला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-leveling-of-swarnrekha-aarti-ghat-started-minister-banna-himself-monitoring/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा आरती घाट का समतलीकरण शुरू, मंत्री बन्ना स्वयं कर रहे निगरानी

स्वच्छता विकसित समाज का महत्वपूर्ण आयाम : उप कमांडेंट

स्वच्छता अभियान के दौरान उप कमांडेंट प्रकाश चंद्र बादल ने समाज के हर वर्ग के लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता किसी भी विकसित समाज का एक महत्वपूर्ण आयाम होता है. इसे नजरअंदाज करना स्वयं के विकास के लिए घातक है. कोई व्यक्ति तभी पूर्णरूपेण सुरक्षित है जब तक की समाज में शांति है और समाज में शांति तभी स्थापित हो सकती है जब समाज के लोगों का मन स्वच्छ हो. मन का स्वच्छ रहने के लिए आस-पास का इलाका और माहौल स्वच्छ होना चाहिए. इसलिये समाज में शांति बनाए रखने के लिए स्वच्छता अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें : बीएलओ">https://lagatar.in/to-get-rid-of-blo-duty-teachers-are-circling-ero-denial-is-being-done-by-citing-election-branch/">बीएलओ

ड्यूटी से छुटकारा के लिए ईआरओ का चक्कर काट रहे शिक्षक, निर्वाचन शाखा का हवाला देकर किया जा रहा इन्कार

समाज के साथ विचारों की भी होनी चाहिए स्वच्छता : थाना प्रभारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/RAF-CKP-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा कि स्वच्छता तन, मन, समाज के साथ-साथ विचारों की भी होनी चाहिए. मन में आने वाले कुविचारों से मुक्ति पाने का स्वच्छता एक महत्वपूर्ण अस्त्र है. स्वच्छता अभियान की समाप्ति के बाद रैफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर एवं गांधी पार्क, रेलवे कॉलोनी में आम और कटहल जैसे फलदायी पौधे लगा कर पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश दिया. मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ अंशुमान वर्मा,  रैफ के निरीक्षक एलबी सिंह और विक्रम सिंह मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही