Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रैफ जवानों ने शहीद की बेटी की शादी में भाई की सारी रस्में निभाईं

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की 106वीं बटालियन ने मंगलवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए सीआरपीएफ के शहीद जवान राणा प्रताप सिंह की बेटी की शादी करवाई. मंगलवार को शहीद जवान राणा प्रताप सिंह की प्रथम सूपुत्री प्रियंका का विवाह का आयोजन मानगो में हुआ. विवाह के आयोजन में रैफ की 106वीं बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, महिला जवान व पुरुष जवानों ने सम्मिलित होकर उनके परिवार एवं समाज के लिये एक मिसाल प्रस्तुत की. रैफ के जवानों ने भाई का फर्ज अदा करते हुये अपनी बहन की शादी को धूमधाम से सम्पन्न कराया. [caption id="attachment_568711" align="aligncenter" width="859"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/RAF-SHAHID-VIVAH-1.jpg"

alt="" width="859" height="1007" /> शहीद की बेटी की शादी में भाई की रस्में निभाते रैफ के जवान.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sculptor-chito-dey-is-reviving-in-situ-rock-with-the-efforts-of-tata-steel/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के प्रयास से सीटू रॉक को जीवंत कर रहे हैं मूर्तिकार चितो डे
शादी में भाई की सारी रस्में जवानों ने निभाईं. रैफ के जवानों ने संदेश दिया कि सीआरपीएफ में कार्यरत रहते हुये ही नहीं, बल्कि बाद में भी जवानों के परिवार के हर सुख-दुख में साथ रहते हैं. शादी समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने सीआरपीएफ के इस कार्य की सराहना की. उल्लेखनीय है कि शहीद राणा प्रताप सिंह सीआरपीएफ में 23 वर्षों तक कार्यरत थे. सीआरपीएफ की 79वीं बटालियन में कार्यरत राणा प्रताप सिंह का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान वर्ष 2017 में हृदयाघात से देहांत हो गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही